सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज पैक पेश किया हैं। इन रीचार्ज पैक में ग्राहकों को डेटा और वॉयस कॉल ऑफर मिलेंगे। BSNL द्वारा पेश किए गए कॉम्बो पैक 786 और 599 रुपये के हैं और इन्हें 30 जून तक खरीदा जा सकता है। इनकी वैधता क्रमशः 90 और 30 दिनों की है। इसके अलावा इन पैक से रीचार्ज कराने वाले ग्राहक अगर फुल-टॉक टाइम रीचार्ज पैक लेते हैं तो उन्हें और फायदा मिलेगा। हम BSNL के इन ऑफर को रिलायंस जियो से मिल रही चुनौती के जवाब के तौर पर देख सकते हैं।
