-->

भारत में 10 जुलाई को लॉन्च होगा एप्पल का नया 10.5 इंच आईपैड प्रो, जानें कीमत apple macbooks launch 10 julay in india

भारत में 10 जुलाई को लॉन्च होगा एप्पल का नया 10.5 इंच आईपैड प्रो, जानें कीमत apple macbooks launch 10 julay in india

एप्पल के नए मैकबुक्स, आईमैक्स और आईमैक प्रो की बिक्री भारत में 10 जुलाई से शुरू होगी. कैलिफोर्निया के सैन जोस में हुए एप्पल के वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इन प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन किया गया था. भारत में जीएसटी लागू होने के बाद एप्पल के अपग्रेडेड मैकबुक प्रो, 10.5 इंच का नया आईपैड प्रो, आईमैक्स और भी कई सारे प्रोडक्ट्स के कीमतों में कटौती हुई है.
1.8 गीगाहर्ट्ज ब्रॉडवेल चिप के साथ आ रहा 128 जीबी वाले एप्पल मैकबुक एयर की कीमत 77,200 रुपये होगी जबकि 256 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 92,500 रुपये होगी. पुराने मैकबुक एयर में 1.6 गीगाहर्ट्ज कोर आई5 ब्रॉडवेल चिप लगा होता था.
एप्पल ने सभी मैकबुक प्रो (2016) को 7th जेनरेशन केबी लेक प्रोसेसर से अपग्रेड किया है. 128 जीबी वाले एप्पल के 13 इंच मैकबुक प्रो (बिना टचबार) की कीमत 1,04,900 रुपये होगी जबकि 256 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 1,54,900 रुपये होगी. टचबार के साथ 512 जीबी वाले मैकबुक प्रो की कीमत 1,71, 900 रुपये होगी जबकि 15 इंच वाले मैकबुक प्रो की कीमत  2,05,900 रुपये से शुरू होगी.
एप्पल के 12 इंच के मैकबुक (256 जीबी) की कीमत 1,04,800 रुपये होगी 

Share this:

Disqus Comments