-->

Asus ZenFone AR भारत में लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम और गूगल डेड्रीम सपोर्ट Asus ZenFone AR With 8GB of RAM Launched in India: Price, Release Date, Specifications

Asus ZenFone AR भारत में लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम और गूगल डेड्रीम सपोर्ट Asus ZenFone AR With 8GB of RAM Launched in India: Price, Release Date, Specifications


गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में असूस ने अपना असूस ज़ेनफोन एआर भारत में लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 4 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले सीईएस 2017 में पेश किया गया था और इसकी सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 8 जीबी रैम। इसके अलावा Asus ZenFone AR फोन गूगल टैंगो ऑग्युमेंटेड (एआर) प्लेटफॉर्म के साथ-साथ गूगल डेड्रीम वर्चुअल रियलिटी (वीआर) प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है। सेंसर और कैमरों के सेट के साथ, ज़ेनफोन एआर के जरिए यूज़जर टैंगो एआर ऐप के साथ ऑग्युमेंटेड रियलिटी की दुनिया को नेविगेच कर सकते हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया कि, असूस ज़ेनफोन एआर डेड्रीम प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है। फोन डेड्रीम सपोर्ट करने वाले ऐप एक्सेस करता है। रैम व एआर/वीआर सपोर्ट के अलावा, ताइवानी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक दिग्गज़ असूस ज़ेनफोन एआर के कैमरा सिस्टम पर भी जोर दे रही है। फोन में 23 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है जो डुअल-पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस, ओआईएस और ईआईएस के अलावा मोशन ट्रैकिंग डेप्थ और सेंसिंग कैमरा के अलावा इन्फ्रारेड (आईआर) रेंजफाइंडर है। स्मार्टफोन में एक 'प्रीमियम-क्राफ्टेड मैटेलिक डायमंड कट' बॉडी और होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंटट सेंसर भी है।
असूस ज़ेनफोन एआर की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर
असूस ज़ेनफोन एआर की भारत में कीमत 49,999 रुपये है। जैसा कि हमने बताया कि स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 4 बजे से शुरू होगी। यह फोन भारत में ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। हालांकि फोन को 6 जीबी रैम के अलावा 32 जीबी से 256 जीबी तक स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश किया गया था।
फ्लिपकार्ट ने असूस ज़ेनफोन एआर को पहले ही कुछ लॉन्च ऑफर के साथ लिस्ट कर दिया है। गूगल डेड्रीम व्यू वीआर की कीमत 2,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा जियो के साथ साझेदारी में असूस और फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 100 जीबी अतिरिक्त डेटा और प्राइम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहे हैं। डेटा को 309 रुपये या इससे ऊपर के रीचार्ज पर 10 जीबी तक का अतिरिक्त डेटा 10 रीचार्ज तक मार्च 2018 तक लिया जा सकता है।
असूस ज़ेनफोन एआर स्पेसिफिकेशन
इसमें 5.7 इंच सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कि वर्चुअल रियलिटी में अहम रोल निभाएगा। कंपनी ने बताया कि इस डिवाइस में 79 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।
Asus ZenFone AR में हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे टैंगो के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। नए स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के ऐलान के बाद, स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को एक टैंगो और डेड्रीम-रेडी डिवाइस के लिए चुना जाना थोड़ा पुराना लगता है। स्नैपड्रैगन 821 गूगल टैंगो और गूगल डेड्रीम वीआर सपोर्ट करेगा।
ज़ेनफोन एआर में वैपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे फोन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा। कैमरे की बात करें तो, असूस ज़ेनफोन एआर में 23 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरे में ट्राईटेक+ ऑटोफोकस सिस्टम, डुअल पीडीएएफ, सेकेंड-जेनरेशन लेज़र फोकस और कॉन्टीन्युस फोकस भी है। रियर कैमरा 4-एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट करता है। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 3-एक्सिस ईआईएस (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट भी है। Asus ZenFone AR एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

Share this:

Disqus Comments