-->

Intex Aqua Selfie लॉन्च, Launch Smart Phone Specification जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

Intex Aqua Selfie लॉन्च, Launch Smart Phone Specification जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में नया स्मार्टफोन एक्वा सेल्फी लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा सेल्फी की कीमत 6,649 रुपये है और फोन देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इंटेक्स एक्वा सेल्फी रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

इंटेक्स एक्वा सेल्फ़ी, जैसा कि नाम से ज़ाहिर है यह फोन ख़ासतौर पर सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि फ्रंट कैमरे से कम रोशनी में भी चमकदार और अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा भी है।

इंटेक्स एक्वा सेल्फी में 5.5 इंच (720X1280)एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 269 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम 9832ए प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 ओएस पर चलता है। एक्वा सेल्फी को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। बैटरी से 16 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 4जी वीओएलटीई के अलावा, इंटेक्स एक्वा सेल्फी में 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा जी-सेंसर, लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर

Share this:

Disqus Comments