-->

Jio Phone को चुनौती देने के लिए Idea लॉन्च करेगी अपना हैंडसेट Chalage to jio phone idea will launch

Jio Phone को चुनौती देने के लिए Idea लॉन्च करेगी अपना हैंडसेट Chalage to jio phone idea will launch

आइडिया सेल्युलर ने रिलायंस जियो के प्रस्तावित 4 जी फोनों को लेकर नेट निष्पक्षता की चिंता व्यक्त की है और कहा है कि इससे केवल संचालक की पसंद के ऐप को ही अनुमति मिलेगी और वह Jio Phone मुकाबला करने के लिए थोड़ा महंगा हैंडसेट पेश करेगी।

तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Idea सेल्युलर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कपानिया ने विश्लेषकों के साथ टेलीकांफ्रेंस चर्चा में कहा, ‘‘एक चिंता नेट निष्पक्षता की है। यह ज्यादातर ऐसे ऐप को अनुमति नहीं देगा जिसे ग्राहक पसंद करते हैं। ऐप के चुनाव का विकल्प नहीं मिलेगा क्योंकि यह ग्राहकों को परिचालक विशेष के ही ऐप का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य कर रही है। ’’ कपानिया ने कहा कि फिलहाल यह देखना बाकी है कि प्रस्तावित जियो फोन, जिसमें स्मार्टफोन जैसी विशेषताएं नहीं हैं, कैसे इंटरनेट चलाने को इच्छुक ग्राहकों की सेवा करेगा।

उन्होंने कहा कि आईडिया आदित्य बिड़ला ग्रुप कंपनी है। यह इस समय हैंडसेट निर्माताओं के साथ एक ऐसा फोन पेश करने की दिशा में काम कर रही है जो थोड़ा महंगा होगा लेकिन उसमें ग्राहकों को विकल्प चुनने की आजादी होगी।

आइडिया का वोडाफोन में विलय हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसके हैंडसेट पर ग्राहक को अपनी पसंद की दूरसंचार कंपनी, गूगल, फेसबुक या व्हाट्सऐप जैसे ऐप चुनने की आजादी होगी।

नेट निष्पक्षता तब एक बड़ा संवेदनशील विषय है जिसमें इस बात पर जोर दिया जाता है कि कोई सेवा प्रदाता इंटरनेट पर किसी सामग्री के प्रवाह पर भेदभाव न करे। फेसबुक ने इंटरनेट निरपेक्षता को लेकर चिंता के कारण भारत में ग्रामीण आबादी को मुफ्त इंटरनेट सेवा देने की अपनी योजना त्याग दी थी।

Share this:

Disqus Comments