-->

Lenovo Vibe K5 Note फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिलेगा Lenovo Vibe K5 Note Price Cut Announced for Limited Period on Flipkart

Lenovo Vibe K5 Note फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिलेगा Lenovo Vibe K5 Note Price Cut Announced for Limited Period on Flipkart

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने स्पेशल सेल का ऐलान किया है। यह सेल Lenovo Vibe K5 Note के लिए आयोजित की जा रही है। मंगलवार यानी 4 जुलाई को लेनोवो वाइब के5 नोट को फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये में बेचा जाएगा, 3,000 रुपये की छूट के साथ।दरअसल, फ्लिपकार्ट पर लेनोवो की के-सीरीज़ के स्मार्टफोन की बिक्री की दूसरी सालगिरह आयोजित की जा रही है। फ्लिपकार्ट पर चलने वाली एक दिन की सेल में लेनोवो वाइब के5 नोट के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को सस्ते में बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि सेल सोमवार रात 12 बजे शुरू होगी जो मंगलवार देर रात 12 बजे तक चलेगी।इस सेल पर फ्लिपकार्ट के एक अधिकारी ने कहा, "फ्लिपकार्ट की कोशिश यही रही है कि बड़े ब्रांड के साथ साझेदारी कर आम ग्राहकों तक बेहतरीन प्रोडक्ट पहुंचाया जाए। लेनोवो के साथ हमारी साझेदारी बेहद ही सफल रही है जिसकी शुरुआत लेनोवो के3 नोट से हुई थी। इसके बाद लेनोवो के5 प्लस आया, फिर लेनोवो के5 नोट और आखिर में लेनोवो के6 पावर। ये सभी हैंडसेट ब्लॉकबस्टर प्रोडक्ट रहे हैं।"

डुअल सिम वाला के5 नोट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। लेनोवो वाइब के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए लेनोवो वाइब के4 नोट का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमस स्पीकर हैं जो के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है। लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के तौर पर यूज़र के पास 3 या 4 जीबी में से चुनने का विकल्प रहेगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम (नैनो) फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। के5 नोट में डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी हैं।

Share this:

Disqus Comments