-->

LG Q8 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें हैLG Q8 Launched as Smaller V20 Variant With 5.2-Inch QHD Display, Snapdragon 820 SoC स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर

LG Q8 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें हैLG Q8 Launched as Smaller V20 Variant With 5.2-Inch QHD Display, Snapdragon 820 SoC स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर

नई क्यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ दिन बाद, अब एलजी ने अपना नया क्यू8 फोन लॉन्च कर दिया है। नए एलजी स्मार्टफोन को इटली में लॉन्च किया गया है। लेकिन अभी, एलजी क्यू8 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा, इटली से बाहर दूसरे बाज़ारों में फोन को उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी कुछ पता नहीं है। ना ही अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में फोन को रीब्रांड करने की कोई जानकारी है।
नया LG Q8, एलजी वी20 का एक मिनी वेरिएंट है। एलजी क्यू8 की सबसे अहम ख़ासियत में से एक है इसमें दिया गया सेकेंडरी स्क्रीन।
एलजी क्यू8 में 5.2 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 554 पीपीआई है। फोन में एक 'ऑलवेज़ ऑन' सेकेंडरी डिस्प्ले है जो 160x1040 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन कंपनी की एंड्रॉयड 7.0 आधारित एलजी यूएक्स 5.0 पर चलता है। याद दिला दें कि एलजी वी20 पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो पिछले साल एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ लॉन्च हुआ था।
फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
एलजी क्यू8 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी डुअल बैंड, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। एलजी क्यू8 आईपी67 सर्टिफिकेश के साथ आता है यानी 1.5 मीटर गहराई वाले पानी में 30 मिनट तक रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा। फोन के रियरपर डुअल कैमरा सेटअप के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया। इस स्मार्टफोन में एक इन्फ्रारेड अमीटर है। एलजी के दूसरे हाई-एंड डिवाइस की तरह, एलजी क्यू8 में एक 32 बिट क्वाड-डैक सपोर्ट है। फोन का डाइमेंशन  149x71.9x8 मिलीमीटर और वज़न 146 ग्राम है।

Share this:

Disqus Comments