-->

Micromax Canvas 1 With 4G VoLTE Support Launched in India: Price, Specifications, and More Micromax Canvas 1 में है एंड्रॉयड 7.0 नूगा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

Micromax Canvas 1 With 4G VoLTE Support Launched in India: Price, Specifications, and More Micromax Canvas 1 में है एंड्रॉयड 7.0 नूगा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स ने सोमवार को अपनी कैनवस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन कैनवस 1 लॉन्च कर दिया। माइक्रोमैक्स कैनवस 1 की कीमत 6,999 रुपये है। किफ़ायती हैंडसेट Micromax Canvas 1 देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कैनवस 1 में किसी भी हार्डवेयर में ख़राबी के लिए कंपनी ने एक साल की वारंटी के तहत 100 दिन तक रीप्लेसमेंट का वादा किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस 1 मैट ब्लैक और क्रोम ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने मई में 11,999 रुपये वाला कैनवस 2 लॉन्च किया था।

माइक्रोमैक्स कैनवस 1 में 5 इंच 2.5डी एचडी ( 720x1280 ) इनसेल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस 1 में अपर्चर एफ/2.2 और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में ब्यूटी मोड, टाइम लैप्स, वाटरमार्क और एचडीआर मोड जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए सेल्फी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिससे 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ तस्वीर ली जा सकती है। फोन में बेहतरीन साउंड के लिए डुअल स्पीकर दिए गए हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस 1 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने  के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम, 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम 15 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक और 4 घंटे तक का वीडियो प्लैबैक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस 1 में 4जी वीओएलटीई के अलावा जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 143x 71x 8.3 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। इस फोन में ऐप फ्रीज़र नाम का ऐप है जो ज़्यादा मेमोरी वाले ऐप को बैकग्राउंड में रोककर, मेमोरी बचाता है। इस्तेमाल करने के लिए ऐप को अनफ्रीज़ कर सकते हैं।

Share this:

Disqus Comments