-->

Moto E4 Plus लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन Moto E4 Plus With 5000mAh Battery Launched in India: Price, Launch Offers, Specifications

Moto E4 Plus लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन Moto E4 Plus With 5000mAh Battery Launched in India: Price, Launch Offers, Specifications

पिछले महीने लेनोवो ने मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। बुधवार को, मोटो ई4 प्लस को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया, जहां इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी गई। मोटो ई4 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर बुधवार, रात 11.59 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी ने भारत में 8,999 रुपये की कीमत पर मोटो ई4 के ऑफलाइन बाज़ार में लॉन्च किए जाने की भी पुष्टि कर दी। याद दिला दें कि, जुलाई की शुरुआत में रिटेलर ने मोटो ई4 की उपलब्धता और कीमत की जानकारी दी थी और अब मोटो का कहना है कि स्मार्टफोन बुधवार से देशभर में मिलेगा।

मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की बैटरी। इस फोन को मेटल ब्लैक कलर में एक गोल कैमरा फ्रेम और एंटीना लाइ के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन के रियर पर मोटोरोला का बैटविंग लोगो और एक स्पीकर ग्रिल है।

स्मार्टफोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और वॉल्यूम व पावर बटन दोनों फोन के दांयें किनारे पर है। मोटो ई4 प्लस के ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है और यह स्मार्टफोन एक वाटर रेपेलेंट नैनो-कोटिंग के साथ आता है। कपंनी स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट सेंसर में दिए गए वन की नैव फ़ीचर पर जोर दे रही है।

मोटो ई4 प्लस की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
मोटो ई4 प्लस को भारत में 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन का देश में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च हुआ है। और कंपनी ने 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में पेश नहीं किया। जैसा कि हमने बताया स्मार्टफोन बुधवार रात 11.59 बजे से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। कंपनी ने लॉन्च डे ऑफर की जानकारी भी दी है। मोटो ई4 प्लस के खरीदारों को मोटो पल्स 2 हेडफोन छूट के साथ 649 रुपये (एमआरपी- 1,599 रुपये) में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 2 महीने के लिए मुफ्त हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन, आइडिया ग्राहकों को 443 रुपये में तीन महीने के लिए 84 जीबी डेटा, जियो ग्राहकों को जियो प्राइम+30 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। फोन पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। कंपनी ने 4,000 रुपये की बायबैक गारंटी का भी ऐलान किया है।

Share this:

Disqus Comments