-->

Nokia 8 की नई तस्वीरें लीक, कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट दिखा Images Leak, Showing Copper Gold Colour Option and Dual Camera Setup

Nokia 8 की नई तस्वीरें लीक, कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट दिखा Images Leak, Showing Copper Gold Colour Option and Dual Camera Setup

नोकियाा 8 को 21 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआा। और फोन के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। फ्लैगशिप Nokia 8 को नई लीक तस्वीरों में हर तरफ़ से देखा जा सकता है। तस्वीर में स्क्रीन ऑन है। इन तस्वीरों से आने वाले नोकिया 8 के डिज़ाइन के बारे में थोड़ी जानकारी मिलती है।

इन तस्वीरों को चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट बायदू पर लीक किया गया और इनमें नोकियाा 8 के अगले व पिछले हिस्से को देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के रियर पर फ्लैश के साथ एक डुअल वर्टिकल कैमरा सेटअप है लेकिन कार्ल ज़ेसिस लोगो नहीं दिख रहा है। लेकिन हो सकता है कि यह एक प्रोटोटाइप यूनिट हो ना कि फाइनल प्रोडक्ट। नोकिया 8 की इन तस्वीरों में एक कॉपर/गोल्ड कलर वेरिएंट दिख रहा है, जबकि पहले भी फोन के ब्लू व स्टील कलर वेरिएंट लीक हो चुके हैं। नोकिया 8 की नई लीक तस्वीर, पहले लीक हो चुकी तस्वीर की तरह ही है। इसमें भी स्मार्टफोन के ऊपरी किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक देखा जा सकता है। ख़ास बात है कि, इस यूनिट में एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होने से संकेत मिलते हैं कि हो सकता है फोन में फास्ट चार्जिंग ना दी जाए। फोन के डिस्प्ले पर यूआई देखा जा सकता है और इससे फोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत भी मिलते हैं।

नोकिया 8 की कीमत, रिलीज़ की तारीख़
नोकिया 8 के पहले 31 जुलाई को लॉन्च होनेका खुलासा हुआ था और अब जल्द ही इससे पर्दा उठने की उम्मीद है। नोकिया 8 की कीमत 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) होने की उम्मीद है। इस फोन में एक मेटल बॉडी और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। नोकिया 8 को लॉन्च इवेंट में ब्लू, स्टील, गोल्ड/स्टील और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 8 के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। फोन में 5.3 इचं क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा नोकिया 8 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। नोकिया 8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है लेकिन फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में दो 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे होंगे जो कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ आएंगे जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर है।

Share this:

Disqus Comments