-->

nokia launcued basic phone know specification Nokia 105 और Nokia 130 लॉन्च, जानें इनके बारे में

nokia launcued basic phone know specification Nokia 105 और Nokia 130 लॉन्च, जानें इनके बारे में

एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को दो नए नोकिया फ़ीचर फोन नोकिया 105 और नोकिया 130 लॉन्च कर दिए। नोकिया 130 के सिंगल सिम वेरिएंट की कीमत 999 रुपये और डुअल सिम वेरिएंट की कीमत 1,149 रुपये है। नोकिया 105 मैट फिनिश के साथ ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में 19 जुलाई से देशभर में मिलेगा। वहीं नोकिया 130 भारतीय बाज़ार में रेड, ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में जल्द उपलब्ध होगा। दोनों ही फोन डुअल और सिंगल सिम वेरिएंट में मिलेंगे। नोकिया 105 और नोकिया 130 में एलईडी टॉर्चलाइट है, जिसे अप बटन द्वारा टर्न ऑन व ऑफ किया जा सकता है।

नोकिया 105
नोकिया के इस नए फ़ीचर फोन में 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। फोन की बैटरी क्षमता 800 एमएएच2 की है। नोकिया 105 की बैटरी से 15 घंटे तक का टॉक टाइम और एक महीने तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने  का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन में 500 तक टेक्स्ट मैसेज और 2,000 कॉन्टेक्ट तक स्टोर किए जा सकते हैं।

फोन नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन में 4 एमबी रैम व स्टोरेज है। नोकिया 105 में इनबिल्ट एफएम रेडियो है ओर इस फोन को स्टैंडर्ड माइक्रो यूएसबी केबल (यूएसबी 2.0) के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन में एक स्टैंडर्ड हेडफोन जैक है। फोन में स्नेक शेंज़िया जैसे कुछ गेम पहले से इंस्टॉल आते हैं। यह फोन सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट में मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 112.0 x 49.5 x 14.4 मिलीमीटर और वज़न 73
ग्राम है।

नोकिया 130
कंपनी का दावा है कि नोकिया 130 से 44 घंटे तक का एफएम रेडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। और एक बार चार्ज करने पर बैटरी से 11.5 घंटे तक वीडियो प्लैबैक मिलने का भी दावा किया गया है।

नोकिया 130 से हेडसेट या स्पीकर के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। नोकिया 130 में दिए गए कैमरे से तस्वीरें और वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फोन भी नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है।
एचएमडी ग्लोबल ने इससे पहले भारत में जून में अपना लोकप्रिय फ़ीचर फोन नोकिया 3310 का नया अवतार लॉन्च किया था। नोकिया 3310 (2017) अभी भारत में 3,310 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Share this:

Disqus Comments