-->

Nubia M2 अमेज़न इंडिया पर गुरुवार से ओपन सेल में मिलेगा Nubia M2 to Go on Open Sale on Thursday via Amazon India

Nubia M2 अमेज़न इंडिया पर गुरुवार से ओपन सेल में मिलेगा Nubia M2 to Go on Open Sale on Thursday via Amazon India


पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ नूबिया एम2 पहली बार सोमवार को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। अब भारत में यह स्मार्टफोन गुरुवार से ओपन सेल में मिलेगा। नूबिया एम2 अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। याद दिला दें कि, नूबिया एम2 को अमेज़न प्राइम डे सेल के दौरान अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब, यह स्मार्टफोन नॉन-प्राइम मेंबर के लिए भी उपलब्ध होगा।

नूबिया एम2 को इसी साल मार्च में पेश किया गया था। और यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम व डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

नूबिया एम2 की कीमत
नूबिया एम2 की कीमत 22,999 रुपये है। नूूबिया एम2 का भारत में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

नूबिया एम2 के स्पेसिफिकेशन
नूबिया एम2 में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 दिया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम मौज़ूद है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। नूबिया एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की है। आप चाहें तो 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि कपनी ने भारत में 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एम2 डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं इनमें से एक सेंसर कलर कैपचर करेगा और दूसरा सेंसर मोनोक्रोम इंफॉर्मेशन के लिए है। दोनों ही सेंसर सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी टाइप-सी, ग्लोनास और जीपीएस, कनेक्टिविटी फ़ीचर मौज़ूद हैं। हैंडसेट की बैटरी 3630 एमएएच की है और यह नियोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 154.5 x 75.9 x 7.0 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। इसके अलवा कंपास, जी-सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरो सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और हॉल सेंसर भी हैं

Share this:

Disqus Comments