-->

Samsung Galaxy J7 Nxt बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा With 5.5-Inch Super AMOLED Display Launched in India: Price, Specifications

Samsung Galaxy J7 Nxt बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा With 5.5-Inch Super AMOLED Display Launched in India: Price, Specifications

सैमसंग ने अपनी 'जे' सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy J7 Nxt स्मार्टफोन की कीमत 11,490 रुपये है। गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट सैमसंग के ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 5.5 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में अपर्चर एफ/1.9 और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर (1920 x 1080)फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.4 x 78.6 x 7.6 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम है।  4जी वीओएलटीई के अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।

Share this:

Disqus Comments