-->

Samsung Galaxy On Max स्मार्टफोन आज रात 12 बजे से मिलेगा, जानें कीमत Samsung Galaxy On Max to Go on Sale in India Today: Price, Specifications

Samsung Galaxy On Max स्मार्टफोन आज रात 12 बजे से मिलेगा, जानें कीमत Samsung Galaxy On Max to Go on Sale in India Today: Price, Specifications

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को भारत में अपनी गैलेक्सी ओ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। Samsung Galaxy On Max में 4 जीबी रैम, 5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और फ्रंट फ्लैश जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा यह फोन सैमसंग पे मिनी भी सपोर्ट करता है।और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार रात 11.59 बजे से मिलेगा। Samsung ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स फ्रंट और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन के करीब सभी स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स जैसे हैं। गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,900 रुपये में ऑफलाइन रिटेल स्टोर और सैमसंग इंडिया की साइट के जरिए उपलब्ध कराया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की की कीमत भारत में 16,900 रुपये है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्टेड क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस कीमत के साथ गैलेक्सी ऑन मैक्स की तुलना ओप्पो एफ3, मोटो जी5 प्लस, ओप्पो एफ1एस, हॉनर 8 और हॉनर 8 लाइट के अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम से होती है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स में मुख्य फर्क प्रोसेसर का है। जे7 मैक्स में मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर जबकि ऑन मैक्स में मीडियाटेक हीलियो पी25 लाइट प्रोसेसर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर
Samsung Galaxy On Max में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 4 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम 4जी वीओएलटीई फोन है।

अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के सबसे अहम फ़ीचर की। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर दिया गया है। बैटरी 3300 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी ऑन मैक्स का डाइमेंशन 156.7 X  78.8 X 8.1 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा, इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।

इससे पहले सैमसंग ने मंगलवार को अपना नया गैलेक्सी जे5 प्रो स्मार्टफोन पेश किया था। Samsung Galaxy J5 Pro स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी जे5 (2017) का एक अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस हैंडसेट को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है और गैलेक्सी जे5 प्रो की कीमत 9,990 थाइलैंड बाट इक्ववल्स (करीब 19,000 रुपये) है।

वहीं, भारतीय मार्केट में जे7 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है और यह जुलाई महीने से मिलेगा। वहीं, Samsung Galaxy J7 Max की कीमत 17,900 रुपये है।

Share this:

Disqus Comments