-->

Samsung के कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में, जानें सारे ऑफ Mobiles Fest Sale on Amazon India Offers Deals on Galaxy C7 Pro and More

Samsung के कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में, जानें सारे ऑफ Mobiles Fest Sale on Amazon India Offers Deals on Galaxy C7 Pro and More

अगर आप सैमसंग ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो 24 से 26 जुलाई तक आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Samsung Mobile Fest का आयोजन किया गया है। इस सेल में Samsung ब्रांड के चुनिंदा स्मार्टफोन छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। छूट सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है। कई फीचर फोन भी सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

Samsung Galaxy On7 Pro को 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,490 रुपये में बेचा जा रहा है। Samsung Galaxy On5 Pro आम तौर पर 7,990 रुपये में बिकता है, लेकिन सेल के दौरान 800 रुपये की छूट के साथ 7,190 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह से Samsung Galaxy J5 को 9,590 रुपये में बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट पर ग्राहकों को 1,400 रुपये की छूट मिलेगी।

 बड़े छूट की बात करें तो आपको Samsung Galaxy On8 2,000 रुपये की छूट के साथ 11,490 रुपये में मिल जाएगा। वहीं, इस ई-कॉमर्स साइट पर Samsung Galaxy C7 Pro पर 4,000 रुपये की छूट दिए जाने की बात कही जा रही है। यह 25,990 रुपये में उपलब्ध है। वैसे, यह स्मार्टफोन  आम तौर पर इसी कीमत में बिकता रहा है।
दूसरी तरफ, अपने प्रशंसकों के लिए सैमसंग ब्रांड ने पिछले हफ्ते के आखिर में Samsung Galaxy J7 Nxt हैंडसेट को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy J7 Nxt स्मार्टफोन की कीमत 11,490 रुपये है। गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट सैमसंग के ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

Share this:

Disqus Comments