-->

Vivo V5 Plus की कीमत में बड़ी कटौती, जानें नया दाम Less Prices New Price

Vivo V5 Plus की कीमत में बड़ी कटौती, जानें नया दाम Less Prices New Price

सेल्फी के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। डुअल फ्रंट कैमरे के साथ आने वाले वीवो वी5 प्लस की कीमत में कटौती की गई है। Vivo V5 Plus को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट 22,900 रुपये में बेचा जा रहा है। जानकारी दी गई है कि कटौती 3,000 रुपये की है। मज़ेदार बात यह है कि वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन को भी इसी कीमत में बेचा जा रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कटौती आधिकारिक है। लेकिन कटौती स्थाई है या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

याद रहे कि वीवो ने भारत में अपने वी5 प्लस हैंडसेट को जनवरी महीने में 27,980 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन को अप्रैल महीने में 25,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।


वीवो वी5 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत डुअल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। बता दें कि वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं।
डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है।

Share this:

Disqus Comments