देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने महिलाओं के लिए एक नई स्कीम पेश की है.
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने महिलाओं के लिए एक नई स्कीम पेश की है. इस स्कीम का नाम वोडाफोन सखी है. इसके तहत महिलाएं बिना रिटेलर्स को अपना नंबर दिए रिचार्ज करा सकेंगी. वोडाफोन प्राइवेट रिचार्ज का विकल्प अपनाने के लिए ग्राहकों को 12604 पर Private लिखकर भेजना होगा.
हालांकि यह प्लान सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध है. वोडाफोन ने यह कदम महिला सुरक्षा को देखते हुए उठाया है. कंपनी ने यह प्लान ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही लॉन्च किया है.
वोडाफोन सखी प्लान के तहत कंपनी ने 52 रुपए, 78 रुपए और 99 रुपए वाले तीन प्लान भी लॉन्च किए हैं. इन तीनों पैक की वैधता 30 दिन है. 52 रुपए वाले प्लान में 42 रुपए का टॉकटाइम और 50 MB 2G/3G डेटा मिलेगा. वहीं, 78 रुपए के प्लान में 62 रुपए का टॉकटाइम व 50 MB 2G/3G डेटा मिलेगा, जबकि 99 रुपए वाले प्लान में 79 रुपए का टॉकटाइम और 50 MB 2G/3G डेटा मिलेगा.
वोडाफोन प्राइवेट रिचार्ज मोड (PRM) एक मुफ्त सर्विस है, जिसके जरिए यूजर्स बिना मोबाइल नंबर साझा किए भी रिटेलर्स से रिचार्ज करा पाएंगे. ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर की जगह एक कोड दिया जाएगा, जो वह रिटेलर्स को बता सकेंगे. इस कोड को पाने के लिए ग्राहकों को एक एसएमएस करना होगा. वोडाफोन PRM विकल्प के इस्तेमाल के लिए ग्राहकों को Private लिखकर टोल फ्री नंबर 12604 पर भेजना होगा. इससे उन्हें एक OTP प्राप्त होगा. ओटीपी में मिलने वाले कोड के जरिए ग्राहक उस दिन आधी रात तक किसी भी मल्टी-ब्रांड आउटलेट से फोन रिचार्ज करा सकेंगे