-->

की कीमत होगी 20,000 रुपये से कम, गुरुवार को होगा लॉन्च LG Q6, Priced in India Under Rs. 20,000, to Launch on Thursday

की कीमत होगी 20,000 रुपये से कम, गुरुवार को होगा लॉन्च LG Q6, Priced in India Under Rs. 20,000, to Launch on Thursday

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी द्वारा पिछले महीने लॉन्च किए क्यू सीरीज का एलजी क्यू6 हैंडसेट इस हफ्ते भारत आएगा। अमेज़न इंडिया ने इस हैंडसेट को 10 अगस्त को भारत में लॉन्च किए जाने का टीज़र जारी किया है। LG Q6 की बिक्री भी इस दिन ही शुरू होगी। यह भी जानकारी दी गई है कि एलजी क्यू6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में बेचा जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि ई-कॉमर्स साइट पर एलजी क्यू6 की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई है। कहा गया है कि यह 20,000 रुपये से कम में उपलब्ध होगा।

कंपनी की फ्लैगशिप जी सीरीज की तरह क्यू सीरीज भी कई प्रीमियम फीचर के साथ आता है, लेकिन यह किफायती है। स्मार्टफोन में कंपनी ने एक फुलविज़न डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने एलजी जी6 में सबसे पहले यह डिस्प्ले दिया था और इसमें 18:9 का रेशियो है। भारत में लॉन्च होने वाला एलजी क्यू6 का वेरिएंट दो सिम कार्ड वाला होगा। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी क्यू6 में 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। एलजी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 32 जीबी की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना भी संभव है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-बी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 142.5x69.3x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम। बैटरी 3000 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।

याद रहे कि एलजी क्यू6 को LG Q6+ और LG Q6a के साथ लॉन्च किया गया था। एलजी क्यू6+, एलजी क्यू6 और एलजी क्यू6ए का डिज़ाइन एक जैसा है। इसके अलावा इनका डिज़ाइन भी एलजी जी6 की तरह है। एलजी क्यू6 की कीमत भारत में मिड-रेंज सेगमेंट वाली होगी। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी विस्तार से नहीं बताया है।

Share this:

Disqus Comments