-->

Lenovo K8 Note लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी With Dual Rear Cameras, Stock Android 7.1.1 Launched in India; Price Starts at Rs. 12,999

Lenovo K8 Note लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी With Dual Rear Cameras, Stock Android 7.1.1 Launched in India; Price Starts at Rs. 12,999

लेनोवो इंडिया ने बुधवार को अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लेनोवो के8 नोट लॉन्च किया। यह लेनोवो ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो दो रियर कैमरे के साथ आता है। दरअसल, फोन के नाम और टीज़र में इस्तेमाल किए गए ‘8’ का इशारा डुअल रियर कैमरे की ही ओर था।

Lenovo K8 Note की एक और अहम खासियत फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश का मौज़ूद होना है। इसके अलावा यह स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाला पहला लेनोवो फोन है। याद रहे कि कुछ दिन पहले ही गैजेट्स 360 ने आपको जानकारी दी थी कि लेनोवो ने वाइब प्योर यूआई को बंद करने का फैसला किया है। ज़्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और नियमित अपडेट की उम्मीद से कंपनी ने स्टॉक एंड्रॉयड पर जाने का फैसला किया है। स्मार्टफोन की बॉडी मेटल और पॉलीकार्बोनेट से बनी है। दावा किया गया है कि लेनोवो के8 नोट पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।

Lenovo K8 Note की भारत में कीमत और उपलब्धता

लेनोवो के8 नोट की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होगी और यह भारत में 18 अगस्त से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। भारत में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शुरुआती वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। महंगा वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। इस हैंडसेट को फाइन गोल्ड और वेनम ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम लेनोवो के8 नोट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर के साथ आपके पास चुनने के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा।

अब बात Lenovo K8 Note के सबसे अहम फीचर रियर कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लेनोवो के8 नोट के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेनोवो के8 नोट के दोनों वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। रिटेल बॉक्स में आपको 15 वॉट का रैपिड चार्जर भी मिलेगा। बैटरी 24.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 378 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

लेनोवो के8 नोट का डाइमेंशन 154.5x75.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जिसे रियर कैमरे के नीचे जगह मिली है। कंपनी ने बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए डॉल्बी एटमस तकनीक देने की बात कही है।

Share this:

Disqus Comments