-->

Oppo F3 नए अवतार में उपलब्ध, जानें कीमत Rose Gold Variant Launched in India at Rs. 19,990

Oppo F3 नए अवतार में उपलब्ध, जानें कीमत Rose Gold Variant Launched in India at Rs. 19,990

दो फ्रंट कैमरे वाले ओप्पो एफ3 को नया अवतार मिला है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने OPPO F3 हैंडसेट को रोज़ गोल्ड वेरिएंट में पेश किया है। अवतार बदलने के बावजूद ओप्पो एफ3 की कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन नए रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि लॉन्च के वक्त ही कंपनी ने इस रंग में हैंडसेट को बेचने की बात कही थी। लेकिन इसे अब उपलब्ध कराया गया है। ओप्पो एफ3 अब तक गोल्ड और ब्लैक रंग में मिलता रहा है।

इस स्मार्टफोन की बिक्री देशभर के 25 शहरों में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए भी होती है। याद दिला दें कि ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत डुअल सेल्फी कैमरा है। जैसा कि हमने बताया कि, ओप्पो एफ3 का डिज़ाइन, मार्च में लॉन्च हुए ओप्पो एफ3 प्लस जैसा है। लेकिन स्पेसिफिकेशन कमतर हैं। हालांकि, ओप्पो एफ3 की कीमत देखें तो प्लस वेरिएंट से कम है।

ओप्पो एफ3 में कंपनी ने 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।

Share this:

Disqus Comments