-->

Reliance Jio का माय जियो एंड्रॉयड ऐप 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड MyJio App Crosses 100 Million Downloads on Google Play Store

Reliance Jio का माय जियो एंड्रॉयड ऐप 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड MyJio App Crosses 100 Million Downloads on Google Play Store

रिलायंस जियो के मायजियो ऐप ने गूगल प्ले पर एक नया कीर्तिमान बना दिया है। रिलायंस जियो यूज़र के लिए बनाए गए एंड्रॉयड ऐप को गूगल प्ले पर अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और इससे नई टेलीकॉम कंपनी के लगातार बढ़ते यूज़र बेस का भी पता चलता है। गौर करने वाली बात है कि, माय जियो ऐप अभी गूगल प्ले पर 'Top Free in Android Apps'में नौंवे नंबर पर लिस्टेड है। याद दिला दें कि, रिलायंस जियो के MyJio ऐप ने पिछले साल सितंबर में मुफ्त ऐप की लिस्ट में गूगल प्ले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रिलायंस जियो के मायजियो ऐप ने एक साल से भी कम समय में नई उपलब्ध हासिल कर ली है।

बता दें कि मायजियो, रिलायंस जियो सब्सक्राइबर के लिए बनाया गया कंपनी का आधिकारिक ऐप है जहां यूज़र रीचार्ज कर सकते हैं और अपना बैलेंस भी जांच सकते हैं। गूगल प्ले पर लिस्ट किए गए दूसरे जियो ऐप Jio4GVoice और JioTV को  भी तक 5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा  JioMusic,JioCinema, JioMoney Wallet, JioChat जो कि अभी भी बीटा में  हैं , उन्हें भी गूगल प्ले पर 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

रिलायंस जियो से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को नाम ना बताने की शर्त पर बताया, ''मायजियो ने गूगल प्ले पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मायजियो ऐप दूसरा भारतीय मोबाइल ऐप है जिसने यह उपलब्ध हासिल की है और किसी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा संचालित किया जाने वाला भी यह पहला सेल्प-केयर मोबाइल ऐप्लिकेशन है।''

दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल, वोडाफोन को अभी यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। MyVodafone Android app को अब तक एक करोड़ जबकि  My Airtel app को भी लगभग इतने ही बार डाउनलोड किया गया है।

Share this:

Newest Post
Disqus Comments