-->

Samsung Pay के जरिए अब एसबीआई डेबिट कार्ड से भी कर सकते हैं भुगतान Now Supports SBI Debit Cards as Well

Samsung Pay के जरिए अब एसबीआई डेबिट कार्ड से भी कर सकते हैं भुगतान Now Supports SBI Debit Cards as Well

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और सैमसंग इंडिया ने मंगलवार को पेमेंट प्लेटफार्म सैमसंग पे पर एसबीआई डेबिट कार्ड के हाई वेरिएंट के चलने जानकारी दी। इस साझेदारी से एसबीआई का डेबिट कार्ड रखने वाले खरीदारी करते समय पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) कार्ड मशीन पर सैमसंग स्मार्टफोन के प्रयोग से भुगतान कर सकेंगे।

सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम वारसी ने कहा, "सैमसंग और एसबीआई दोनों भारत में जानेमाने नाम हैं और दोनों का मिलकर काम करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।" एसबीआई के डेबिट कार्ड यूजर्स को सैमसंग पे से भुगतान करने पर आरंभिक 500 रुपये का कैशबैक लाभ मिलेगा।

एसबीआई के राष्ट्रीय बैंकिंग समूह के प्रबंध निदेशक रजनीश कुमार का कहना है, "हम सेवाओं, उत्पादों और लेन-देन में डिजिटल पहल की हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है। सैमसंग पे के साथ भागीदारी ऐसा ही एक कदम है, जो हमारे ग्राहकों को डिजिटल होने का एक और कारण मुहैया कराएगा।"

सैमसंग पे यूजर्स को मैगनेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन (एमएसटी) तकनीक से बिना भौतिक कार्ड के सैमसंग स्मार्टफोन्स के द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सेवा मुहैया कराता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने मोबाइल पेमेंट प्लेटफॉर्म सैमसंग पे को 'अर्ली एक्सेस प्रोग्राम' के तहत आधिकारिक तौर पर भारत में मार्च में लॉन्च कर दिया। सैमसंग पे ऐप में सरकारी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस को भी इंटीग्रेट किया है। एनएफसी सपोर्ट के अलाावा सैमसंग पे, मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन (एमएसटी) सपोर्ट के साथ आता है। इसके जरिए उन सभी आउटलेट पर पेमेंट किया जा सकता है जो कार्ड-स्वैपिंग प्रक्रिया ऑफर करते हैं।

Share this:

Disqus Comments