-->

और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें 9 जुलाई (रविवार) को आपके शहर के दाम petrol and diesel less price today

और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें 9 जुलाई (रविवार) को आपके शहर के दाम petrol and diesel less price today

देश की तेल कंपनियों ने 16 जून को पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बदलने की घोषणा की थी. उसके बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम घटते दिखाई दे रहे हैं. पिछले 20 दिनों में तेल की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला है. अलग-अलग शहरों में तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आइए जानते हैं कि 9 जुलाई 2017, रविवार को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या रेट चल रहा है. पेट्रोल की कीमत 63.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.32 रुपये प्रति लीटर है.
गुरुग्रामः पेट्रोल की कीमत 63.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.60 रुपये प्रति लीटर है.
नोएडाः पेट्रोल की कीमत 67.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 55.92 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबईः पेट्रोल की कीमत 74.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 59.69 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाताः पेट्रोल की कीमत 66.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 56.61 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नईः पेट्रोल की कीमत 65.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 57.19 रुपये प्रति लीटर है.
बेंगलुरूः पेट्रोल की कीमत 64.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 55.24 रुपये प्रति लीटर है.
हैदराबादः पेट्रोल की कीमत 67.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 59.16 रुपये प्रति लीटर है.
ऐसे देखें रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें
तेल कंपनियों ने ग्राहकों को तेल की कीमतों का पता लगाने के लिए कई माध्यम पेश किए हैं जहां तेल की कीमतों का पता लगाया जा सकता है. तेल की नई कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे से लागू होती हैं. ग्राहक तेल की कीमतें एसएमएस अलर्ट, ऑयल कंपनियों के मोबाइल ऐप, वेबसाइट और टॉल फ्री नंबरों पर कॉल करके पता कर सकते हैं.
ग्राहक अपने मोबाइल से इंडियन ऑयल का प्राइस जानने के लिए RSP<SPACE>DEALER CODE लिखकर 9224992249 पर भेजें, भारत पेट्रोलियम के लिए 9223112222 पर एसएमएस करें और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए 9222201122 पर एसएमएस करें, लेकिन इसके लिए किसी भी डीलर का कोड होना जरूरी है.
वहीं तेल की कीमतों की आउटलेट के मुताबिक जानकारी कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स पर भी उपल्बध है. इंडियन ऑयल के ऐप का नाम FUEL@IOC है, भारत पेट्रोलियम के मोबाइल ऐप का नाम Smartdrive है और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मोबाइल ऐप का नाम my HPCL है. इन ऐप्स को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करने के बाद आप यहां तेल की कीमतें जान सकते हैं.

Share this:

Disqus Comments