-->

Nokia 2 Budget Android Smartphone Leaked in Image Comparing It With Nokia 3 एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

Nokia 2 Budget Android Smartphone Leaked in Image Comparing It With Nokia 3 एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

नोकिया ने अभी तक नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस महीने की शुरुआत में नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन के लिए नोकिया के चिपसेट को लेकर लीक में जानकारी सामने आई थी। और तभी नोकिया के बेहद किफ़ायती स्मार्टफोन Nokia 2 के बारे में पता चला था। Nokia 2 (स्नैपड्रैगन 212 के साथ) को 2017 में आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था। लेकिन  अब, आने वाले एंट्री लेवल नोकिया 2 हैंडसेट की तस्वीर लीक हुई है।
चीन की सोशल मीडिया साइट बायदू पर नोकिया 2 की एक लीक तस्वीर पोस्ट करने का दावा किया गया। इस तस्वीर से आने वाले नोकिया 2 के डिज़ाइन का पता चला है। हालांकि, इस तस्वीर में नोकिया 2 की तुलना नोकिया 3 से की गई है। इस लीक में भी दोहराया गया है कि नोकिया 2 में स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर होगा। लेकिन इसी के साथ यह भी बताया गया है कि नोकिया 2 में इसी स्तर वाला एसडी210 दिया जा सकता है। तस्वीर में आगे की तरफ़ कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिख रहा है और ना ही बजट स्मार्टफोन नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है। ज़्यादा किफ़ायती होने वाले नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद नहीं है। ख़ास बात है कि, नोकिया अपने आने वाले एंट्री लेवल एंड्रॉयड हैंडसेट में ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दे सकती है। इससे पहले आए नोकिया के तीनों हैंडसेट में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं। बायदू लिस्टिंग को सबसे पहले ड्रॉयडहोलिक ने सार्वजनिक किया।
स्क्रीन साइज़ की बात करें तो नोकिया 2 में भी नोकिया 3 की तरह 5 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। नोकिया 2 की ओवरऑल शेप की बात करें तो फोन ज़्यादा घुमावदार है, और इसकी तुलना पुराने लूमिया 620 से भी की गई है। फोन में नोकिया 3 की तरह ही रियर होने की ख़बरें हैं।
फिलहाल, पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 पेश किए जाने का इंतज़ार है। नोकिया 8 को 31 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Nokia 7, Nokia 8 और Nokia 9 में क्रमशः स्नैपड्रैगन 630, स्नैपड्रैगन 660 और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होंगे।

Share this:

Disqus Comments