-->

Zopo Speed X की बिक्री आज से शुरू, इसमें है एआई आधारित चैटबॉट 'निकी Zopo Speed X With Niki.ai Chatbot, Dual Cameras Launched in India: Price, Specifications

Zopo Speed X की बिक्री आज से शुरू, इसमें है एआई आधारित चैटबॉट 'निकी Zopo Speed X With Niki.ai Chatbot, Dual Cameras Launched in India: Price, Specifications

ज़ोपो मोबाइल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी का स्पीड एक्स स्मार्टफोन शुक्रवार, 21 जुलाई से 9,499 रुपये में उपलब्ध होगा। पिछले महीने लॉन्च किए गए ज़ोपो स्पीड एक्स को अमेज़न इंडिया समेत सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे ख़ास फ़ीचर है इसमें दिया गया एआई-आधारित चैटबॉट निकी, जिससे यूज़र कई तरह के काम परफॉर्म कर सकते हैं। हैंडसेट को रॉयल गोल्ड, चारकोल ब्लैक, ऑर्चिड गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि निकी चैटबॉट ऐप की मदद से ज़ोपो स्पीड एक्स यूज़र कैब बुक और बिल का भुगतान कर सकेंगे। चंद सेंकेड में होटल, बस व सिनेमा टिकट भी बुक करना संभव होगा।

Zopo Speed X के पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। डुअल कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। कम रिज़ॉल्यूशन वाला सेंसर डेप्थ ऑफ फील्ड को कैपचर करेगा। सेल्फी दीवानों को फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस सेंसर के साथ सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश सपोर्ट मौज़ूद है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। डुअल सिम ज़ोपो स्पीड एक्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पिक्सल प्रति इंच। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Zopo Speed X की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर संभव होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। ज़ोपो स्पीड एक्स में 2680 एमएएच की बैटरी है। इसकी मोटाई 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 131 ग्राम।

ज़ोपो के नए स्पीड एक्स में पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में एक्सलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

Share this:

Disqus Comments