कई लोगों को अपनी पसंद और मूड के हिसाब से फोन में कॉलर ट्यून लगाना पसंद होता है. यह एक ऐसी सुविधा है जिसका फायदा वो खुद नहीं ले पाता लेकिन उसकी पसंद के सेट किए गए कॉलर ट्यून से उसके मिजाज का पता चलता है. और इस सुविधा के लिए नेटवर्क प्रदाता कंपनियां हर महीने चार्ज भी लेती हैं. लेकिन जियो यूजर इस सुविधा का लाभ फ्री में ले सकते हैं.
कॉलर ट्यून के लिए टेलिकॉम कंपनियां सर्विस और सॉन्ग दोनों का अलग-अलग चार्ज लेती हैं लेकिन अगर आपके पास जिओ सिम है, तो आपको ये सर्विस फ्री में मिल सकती है जिसको कहते हैं जियोट्यून्स. हम आपको बता रहे हैं कॉलर ट्यून को एक्टिवेट करने का तरीका…
जियोट्यून्स वैल्यू एडेड सर्विस है और इसको सेट करने के लिए आप गूगल प्ले या ऐप स्टोर से जियो म्यूज़िक डाउनलोड करना होगा.
कैसे एक्टिवेट करें फ्री कॉलर ट्यून?
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Jio4GVoice एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना है. यहां आपको फोनबुक, मैसेज और कॉलिंग के ऑप्शन मिलेंगे. यहां आपको मैसेज पर जाना है. यहां JT टाइप कर 56789 पर सेंड कर दें.
इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा. इसमें से आप बॉलिवुड, रीजनल, इंटरनेशनल जैसे कैटेगरी में से कुछ भी चुन सकते हैं. इसमें से यूजर मूवी, सिंगर और एल्बम में से भी सेलेक्ट कर सकते हैं. उदाहरण के लिए: Bulleya लिखकर 56789 पर भेज दें.
अगर आपने कोई मूवी सेलेक्ट की है तो आपके पास गानों की लिस्ट आएगी. उसमें से गाना सेलेक्ट कर 56789 पर भेज दें.
इसके बाद आपके पास कंफर्मेशन आएगा. अब आपको 1 टाइप कर सेंड कर दें. अब कॉलर ट्यन शुरु होने का मैसेज आएगा. जिसमें 30 मिनट के अंदर आपको Y लिखर सेंड करना है.
इसके बाद आपके फोन पर कॉलर ट्यून एक्टिवेट कर दी जाएगी. अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो इन्हें STOP लिखकर 56789 पर भेज दें.
दूसरा तरीका
यदि आपको किसी दूसरे व्यक्ति के फोन की कॉलर ट्यून पसंद आ रही है तो सामने वाले को फोन करें और जब कॉलर ट्यून स्टार्ट हो उसी समय अपने फोन से स्टार(*) बटन दबा दें तो वही कॉलर ट्यून आपके फोन में सेट हो जाएगी.
इसके बाद आपको 56767 की ओर से आपकी मांग की पुष्टि के लिए एक एसएमएस आएगा. आपको इसके बाद Y लिखकर एसएमएस का जवाब देना होगा और इसके बाद आपके जियो नंबर पर जियो ट्यून एक्टिवेट हो जाएगा.
हालांकि जियोट्यून्स अभी मुफ्त में उपलब्ध है. रिलायंस जियो की वेबसाइट के अनुसार कंपनी भविष्य में इस सेवा पर कोई शुल्क लगाती है तो इसकी जानकारी ग्राहक को पहले ही दे दी जाएगी. फिर भी यदि कंपनी किसी तरह का कोई चार्ज लेती है तो इसके लिए इंडिया डॉट कॉम जिम्मेदार नही होगा.