आपने कई बार सुना होगा कि फोन को ज्यादा देर तक चार्ज नहीं करना क्योंकि ऐसा करने से कई बार बड़ी घटना हो जाती है या फिर फोन की बैटरी खराब हो जाती है. वैसे तो मोबाइल कंपनियां आपकी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही मोबाइल और चार्जर बनाती हैं लेकिन कई बार चार्जर बदलकर दूसरे चार्जर से चार्ज करने या मोबाइल में पानी की कुछ बूंद चले जाने से भी चार्जिंग या ओवर चार्जिंग से परेशानी हो सकती है. इसलिए मोबाइल फोन को ओवर चार्जिंग से बचाने के लिए खबर को पूरा पढ़िए..
आप नहीं चाहते हैं आपने मोबाइल को ज्यादा देर तक चार्ज करना लेकिन फोन को चार्जिंग पर लगाकर उसे निकालना भूल जाते हैं और फुल चार्ज होने के बाद भी फोन चार्जिंग पर लगा रहता है तो इसके लिए एक ऐप आपके काम आ सकता है. इस एप की मदद से फोन फुल चार्ज होने पर फोन में अलार्म बजने लगेगा.
जानें एप की खासियत
इस एप में एक सुविधा और है यदि ट्रेन के सफर में आप मोबाइल चार्जिंग में लगाए और आपको हल्की नींद आ गई और ऐसे में कोई आपका फोन चार्जिंग से हटाता है तो भी अलार्म बजने लगता है साथ ही बैटरी लो होने पर भी अलार्म बजने लगेगा.
इसके लिए आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से Full Battery & Theft Alarm एप डाउनलोड करना होगा. अब ऐप का सिंपल इंटरफेज ओपन होगा. जिसमें फोन की बैटरी कितने परसेंट है ये शो होगा. नीचे की तरफ Charge alarm और Theft Alarm का ऑप्शन नजर आएगा.
फोन को चार्जिंग पर लगाकर चार्ज अलार्म पर जैसे ही आप टैप करते हैं ये अलार्म एक्टिव हो जाएगा और बैटरी फुल चार्ज होते ही अलार्म बजने लगेगा.
Charge alarm के पास Theft Alarm का जो ऑप्शन दिखाई देगा उस पर टैप कर पासवर्ड सेट करें. इसके बाद जैसे ही आपका फोन कोई चार्जिंग से हटाएगा या फोन खुद ब खुद डिसकनेक्ट होगा अलार्म बजने लगेगा.