-->

Reliance jio में निकली बंपर भर्तियां, 12 वीं पास से लेकर MBA डिग्री वाले कर सकते हैं अप्लाई

Reliance jio में निकली बंपर भर्तियां, 12 वीं पास से लेकर MBA डिग्री वाले कर सकते हैं अप्लाई



रिलायंस जियो कंपनी ने अब नौकरियों के लिए भी पिटारा खोल दिया है. कंपनी की तरफ से सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन विभाग में 1900 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. कंपनी ने नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी अपनी वेबसाइट jio.com पर दी है.
कंपनी को सेल्स रिसर्च, प्लानिंग, डिमांड क्रिएशन, बजटिंग और सेल्स कोआर्डिनेशन के लिए एग्जीक्यूटिव की जरूरत है.रिलायंस जियो के इस विज्ञापन से साफ पता चल रहा है कि जियो के विस्तार के लिए तेजी से काम चल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए इन नौकरियों का विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें दिल्ली, कोलकाता, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश राजस्थान, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.
विज्ञापन में पोस्ट के हिसाब से योग्यता मांगी गई है. जैसे डिजिटल रिपेयर स्पेश्लिस्ट के लिए 12 वीं और आईटीआई या उसके समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए. इसके लिए कम्युनिकेश स्किल की डिमांड है.
सेल्स में सीनियर पोस्ट के लिए 5 से 7 साल के अनुभव के साथ एमबीए डिग्री वाले उम्मीदवार का आवेदन मांगा गया है. इसके अलावा कस्टम सेवाओं के लिए 120 पद निकाले गए हैं.

Share this:

Disqus Comments