डिजिटल ट्रांसैक्शन ऐप ‘भीम’ पर जल्द ज्यादा कैशबैक का ऑफर मिलने वाला है. इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार ने इस ऐप का इस्तेमाल करते हुए डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन चुनने पर ज्यादा कैशबैक का ऑफर देने की बात कही है.
NPCI के एमडी और सीईओ एपी होता ने कहा कि हमने सरकार को सूचित किया है कि कैशबैक इंसेंटिव्स को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग भीम ऐप का इस्तेमाल करें. हम 15 अगस्त तक सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं.
फिलहाल भीम ऐप में यूजर्स को 10 से 25 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है. साथ ही अगर कोई व्यक्ति भीम को किसी दूसरे को यूज़ करने के लिए सजेस्ट करता है, तो उसे 10 रुपए बोनस मिलता है और जिसको रिफर किया गया है, उसे 25 रुपए का कैशबैक मिलता है.
बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित, भीम ऐप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर काम करती है. नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने दिसंबर में भीम ऐप लॉन्च किया था.